BSCA सेंट्रल ने बंगला नववर्ष पोहिला वैशाख धूमधाम के साथ मनाया गया
ग्वालियर| बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन (BSCA) सेंट्रल द्वारा एक निजी होटल में बंगला नववर्ष पोहिला वैशाख बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
BSCA के उपाध्यक्ष के. डी. बिस्वास ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, कविता पाठ एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा अपनी प्रतिष्ठित स्मारिका “सृष्टि” के 33वें संस्करण का भी विधिवत विमोचन किया गया, जो संस्था की सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य तपन कुमार दास, शैलेन्द्र नाथ दत्ता, अशोक घोष, बादल बोस, मृणाल कांति रॉय, प्रवीर मित्रा, विभाष डे, रूपेंद्र सरकार, संजय मजूमदार, जयंतो बिस्वास, जॉय बैनर्जी, अवीक मजूमदार , श्रीमती निवेदिता बनर्जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।