नरोत्तम समर्थकों ने इस बार उत्साह से मनाया जन्मदिवस
ग्वालियर। मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिवस बुधवार को डबरा दतिया में उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने इस बार उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर डा. मिश्रा को फूलमालाओं से लादा गया, साफे बांधे गये और केक मिष्ठान भी बांटे गये।
डबरा में सुबह से ही डा. नरोत्तम मिश्रा को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उनके स्टेशन रोड स्थित निवास पर जुटना शुरू हो गई थी। सभी ने डा. नरोत्तम मिश्रा को उनके जन्मदिवस की बधाई देकर यशस्वी जीवन की कामना की। डा. मिश्रा ने इसके बाद नवग्रह मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर दर्शन भी किये। बाद में वह दतिया पहुंचे तो वहां भी इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
उत्साहित हैं नरोत्तम मिश्रा समर्थक
दतिया विधायक राजेन्द्र भारती की एक कोर्ट फैसले के बाद विधायकी जाने के उपरांत डा. नरोत्तम मिश्रा समर्थक उत्साहित है और उन्हें उम्मीद है कि उपचुनाव हुये तो डा. मिश्रा यहां से फिर भाजपा के उम्मीदवार होंगे।