निगमायुक्त ने किया शारदा विहार बावडी का निरीक्षण
ग्वालियर । जल गंगा संवर्धन अभियान योजना के तहत पुरानी बावड़ी एवं जल स्रोतों की साफ सफाई एवं संवर्धन को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग निरंतर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 29 के अंतर्गत शारदा विहार बावडी का निरीक्षण किया तथा बावड़ी की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।