sandhyadesh

कृषि साख सहकारी संस्थाओं में सदस्य बनाने का अभियान शुरू

ग्वालियर  प्रदेशभर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 14 अप्रैल डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पैक्स सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए 14 अप्रैल से लेकर 15 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में  सदस्यता  अभियान शुरू किया गया।
पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत जिला सहकरी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त संभाग ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु खाड़े, संस्था उटीला के सहायक समिति प्रबंधक मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। भूपेंद्र सिंह एवं हिमांशु खाड़े द्वारा किसानों को शासन और बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही 6 नवीन किसान को सदस्यता दिलाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य संस्थाओं द्वारा भी इस अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिसके चलते 6 संस्थाओं से 24 नवीन सदस्यों के आवेदन प्राप्त हुए। 

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->