पति पत्नी में हुये विवाद के बाद पत्नी की कैंची से नाक काटी

ग्वालियर। शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने सभी हदों को पार करते हुए पत्नी की कैंची से नाक काट दी और पति पत्नी को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया पत्नी की जेठानी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास रहने वाली पूनम तोमर की उसके पति धर्मेन्द्र ने घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर नाक काट दी। पति पत्नी को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। धर्मेन्द्र के बारे में बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है और आए दिन इनके बीच विवाद होता रहता है। घायल पूनम को उसकी जेठानी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची थी। पूनम की बहन पूजा तोमर ने बताया कि धर्मेंद्र से पूनम की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। दोनों के बेटियां भी हैं। धर्मेंद्र और उसकी मां (पूनम की सास) पूनम को पसंद नहीं करते हैं। और आए दिन धर्मेंद्र उसके साथ मारपीट करता रहता है। जिसमें उसकी मां भी उसका सहयोग करती है। इस मामले में एसआई सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक महिला के साथ नाक पर शार्प कटिंग हुई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर  रही है।

posted by Admin
47

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->