sandhyadesh

राज्य सरकार हर जरुरतमंद की सहायता के लिए तत्परः प्रद्युम्न सिंह तोमर

- जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री ने किया जनसमस्याओं का निराकरण 
ग्वालियर। प्रदेश सरकार राज्य के हर जरुरतमंद की सहायता के लिए तत्पर है। सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। 
इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का निदान निर्धारित समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में आई महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर मुलाकात करने आए लोगों को भरोसा दिलाया कि आपका यह सेवक किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आपकी सेवा के लिए आपका यह सेवक सदैव तत्पर रहा है और आगे भी आपके हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में आए आवेदकों पास जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

posted by Admin
173

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->