सेना में लेफ्टिनेंट बने ग्वालियर के सूर्यांश
- राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट के पद पर किया कमीशन
ग्वालियर। पढ़ाई के लिए मेहनत और समर्पण तथा देश के लिए कुछ करने का जज्बा दोनों अगर साथ है तो कामयाब होने से कोई नही रोक सकता। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्वालियर के सूर्यांश प्रताप सिंह ने। बिहार के ऑफीसर ट्रेनिंग ऐकेडमी गया में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के पश्चात सूर्यांश को राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन किया है।
कामयाबी हासिल करने और उंचाइयों को छूने के लिये हौसला होना जरूरी है। सूर्यांश ने अपनी शिक्षा के दौरान भारतीय सेना में अधिकारी बनने की ठान ली और कामयाब होने के लिए 2018 में एनडीए की तैयारी शुरू की उसमें सिलेक्शन नहीं हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी फिर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद एसएसबी की रात दिन तैयारी की और लेफ्टिनेंटों के पद पर सिलेक्शन हो गया। प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही सूर्यांश को पढ़ाई के साथ साथ खेलों को रुची रही है। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी ऐकेडमी में ओवर ऑल अच्छा प्रदर्शन कर सी.एस.एम. की रैंक हासिल की, वही खेलों में क्रासकंट्री मेरिट सर्टिफिकेट एवं वेस्ट स्पोर्टस पर्सन का अवार्ड प्राप्त किया। सूर्यांश की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।