मोहन मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार? केबिनेट में कई पद खाली

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब कामों में तेजी लाने के लिये मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। राज्य सरकार में वर्तमान समय में कैबिनेट में 29 मंत्री हैं। ऐसे में अभी 5 और मंत्रियों के लिए जगह खाली है। 
ऐसा अनुमान है कि मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों को केबिनेट में शामिल कर सकते है। रामनिवास रावत के उपचुनाव हारने के बाद उनका विभाग भी मुख्यमंत्री के पास आ गया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री कुछ नये व अनुभवी चेहरों को केबिनेट में शामिल करने की प्लानिंग में है। केबिनेट में कांग्रेस के बागियों के साथ ही बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं व नये चेहरों को जगह मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ सीनियर नेता भी इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं। यहां बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार में 34 विधायक मंत्री बन सकते है। 

posted by Admin
855

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->