आरजेआईटी बोर्ड आफ गवनर्स की बैठक संपन्न ,कई विकास कार्य स्वीकृत एवं लोकार्पित


बीएसएफ अकादमी टेकनपुर स्थित रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RJIT) में मंगलवार को 20वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री दलजीत सिंह चौधरी (IPS), महानिदेशक (डीजी) बीएसएफ ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक बीएसएफ अकादमी टेकनपुर डॉ. शमशेर सिंह (IPS), एबीवीआईआईआईटीएम ग्वालियर के निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह, DTE और आरजीपीवी भोपाल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बैठक में संस्थान के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, डीजी बीएसएफ ने फैकल्टी गेस्ट हाउस के लिए भूमि पूजन एवं आधारशिला रखी तथा नवीनिकृत लाइब्रेरी, कैंटीन परिसर और छात्र गतिविधि केंद्र का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर आरजेआईटी का नया प्रतीक चिन्ह (Logo) भी विमोचित किया गया, जो संस्थान की आधुनिक और तकनीकी पहचान को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान फ्लोटिंग ब्रिज प्रोजेक्ट की छात्र टीम और टीम रोबोल्यूशन को उनके नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रत्येक को ₹1 लाख का सम्मान प्रदान किया गया।
साथ ही, डीजी बीएसएफ ने 4 करोड़ रुपये की लागत से नए बॉयज़ हॉस्टल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की, नए प्रिंसिपल क्वार्टर के निर्माण का अनुमोदन किया तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी प्रकार की खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

posted by Admin
343

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->