ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह यादव की धर्मपत्नी एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की पूज्यनीय माताजी श्रीमती अवध बाई के निधन पर उनके निवास स्थान गांधी रोड पर पहुंचकर सर्वप्रथम माताश्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने निवास पर मौजूद राज्यसभा सांसद अशोक सिंह एवं परिजनों से माताश्री के दुःखद निधन पर चर्चा की और अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन एवं अशोक जादौन थे।