स्वच्छ ग्वालियर ऐप पर आने वाली शिकायतों का हो रहा है निराकरण
ग्वालियर। शहर को साफ व स्वच्छ बनाये रखने के लिए स्वच्छ ग्वालियर ऐप पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा है। पिछले माह 18 जुलाई से ऐप पर 193 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसमें से 171 शिकायतों का निराकरण त्वरित कराया गया तथा 12 शिकायतें लंबित है एवं 10 शिकायतें भ्रामक प्राप्त हुई।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार स्वच्छ ग्वालियर ऐप पर आने वाली शिकायतों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित किया जा रहा है। स्वच्छ ग्वालियर ऐप पर आमजन 24 घंटे में कभी भी शिकायत दर्ज कर फोटो अपलोड कर सकते है तथा ऐप पर आने वाली शिकायतों का निराकरण 3 दिवस में करना अनिवार्य है, नहीं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। स्वच्छ ग्वालियर ऐप को लेकर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐप पर आने वाली शिकायतों का निराकरण जिस दिन प्राप्त हो उसी दिन किया जाए।