सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें: राजौरिया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग की महत्वपूर्ण बैठक थाटीपुर में संपन्न हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया ने मीडिया विभाग, सोशल मीडिया तथा आई. टी. विभाग के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 
भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के भाजपा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के पास अलग-अलग कार्य है। उन्होंने कहा कि आप अपने विभागों के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रम और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। राजौरिया ने सभी विभागों के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा भी की।
बैठक में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, आईटी विभाग के जिला संयोजक राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अरविन्द रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारीद्वय निखिल विजयवर्गीय, यश शर्मा, हेमंत चौपड़ा, दारा सिहं सेंगर, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेद्र शर्मा सहित जिला, मंडल व विधान सभा प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।

posted by Admin
102

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal