राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण की जानकारी

ग्वालियर। जिले में भी 1200 या उससे अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तिकरण किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। 
बैठक में जानकारी दी गई कि जिन मतदान केन्द्रों के भवन जीर्ण-शीर्ण हैं अथवा जो संस्थायें बंद हो गई हैं, उनके भवन भी परिवर्तन किए जायेंगे। इससे संबंधित प्रस्तावों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में चर्चा की गई। साथ ही इन प्रस्तावों की प्रति भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। प्रतिनिधियों से कहा गया कि इस संबंध में यदि कोई संशोधन प्रस्ताव हो तो उसे तत्काल उपलब्ध कराएं। प्रावधानों का पालन कर इन प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के लिये भेजा जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया एवं जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस से देशराज भार्गव व चैनसिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी से सतेन्द्र सिंह धाकड़ व विनोद शर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी से एमके जायसवाल, आम आदमी पार्टी से त्रिलोचन सिंह व श्री आशीष राय मौजूद थे। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->