कैट का नो यूपीआई डे 23 सितम्बर को राजीव प्लाजा में
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर का 23 सितम्बर को ‘नो यूपीआई डे’ राजीव प्लाजा में दोपहर 1 बजे से आंदोलन के रूप में मनाया जायेगा। कैट के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूरे मोबाइल व्यवसाई धरना प्रदर्शन करेंगे और ‘नो यूपीआई डे’ मनायेंगे। साथ ही कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन सभा को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर से यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लागू हो रहा है। इसको लेकर देशभर में व्यापारियों में आक्रोश है। इस तारतम्य में कैट प्रदेश पदाधिकारी, कैट के संभागीय पदाधिकारी, कैट के जिला पदाधिकारी, महिला विंग, यूथ विंग एवं राजीव प्लाज और शहर के व्यापारियों को मिलाकर दोपहर 1 बजे से राजीव प्लाजा में आंदोलन किया जायेगा। कैट के महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने सभी कैट पदाधिकारी और सदस्यों को ‘नो यूपीआई डे’ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।