एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रसेवा के लिए आगे आएं: देवेन्द्र सिंह तोमर



शासकीय आदर्श विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्वालियर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक सारोकारों से परिचित कराना तथा उन्हें समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना था
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वागत गान, अतिथियों का सम्मान एवं एनएसएस अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव के स्वागत उद्बोधन से हुआ. 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, उपाध्यक्ष हॉकी इंडिया, ने सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं से राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा सभी प्रकार के नशे से मुक्ति के लिए शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ अर्चना सेन एवं डॉ मनोज अवस्थी द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान, साक्षरता, स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान तथा सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियों में सहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल सेवा गतिविधियों का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है. मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार एवं डॉ राजनारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एनएसएस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के प्रति उत्साह व्यक्त किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने की तथा डॉ सुप्रिया दीक्षित द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. डॉ मधुकर उपाध्याय, डॉ अशोक बरैया, डॉ विशाल कदम, डॉ राकेश टेगर, डॉ स्मिता अग्रवाल, डॉ अनु बंसल, डॉ राजेश छात्र एवं डॉ गणपत अर्गल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->