इंटरनेशनल लायंस क्लब आर्यन ने मनाया श्री राधा प्राकट्य उत्सव
ग्वालियर। इंटरनेशनल लायंस क्लब आर्यन प्रांत 3233 ई-1 द्वारा राधा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री रास रासेश्वरी राधा रानी का प्राकट्य उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वार्ड 43 के पार्षद संजय सिंघल, लायन नीरज जैन, पूर्व जिला सचिव लायन राका पाठक, लायन राकेश अग्रवाल, लायन मीरा जैन एवं अध्यक्ष लायन नूपुर गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
राधा नाम संकीर्तन एवं बधाई गीतों के साथ अष्ट सखियों संग राधा रानी का आगमन अत्यंत मनोहारी रहा। पूर्व पीडीपी लायन सुनील गोयल, क्लब मेंटोर लायन गुरप्रीत, वाइस प्रेसिडेंट रन्नो पथरोलिया, कोषाध्यक्ष लायन भावना सुखवानी, लायन जगदीश अग्रवाल, लायन उषा सिकरवार द्वारा विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पूजन कार्य पंडितघनश्याम शास्त्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। नृत्यांजलि ग्रुप के बाल सदस्यों द्वारा बालकृष्ण एवं अष्ट सखी के रूप में रासलीला का मंचन किया गया। मेहंदी आर्टिस्ट दीपक सविता द्वारा राधा रानी को मेहंदी लगाई गई। अग्रवाल परिचय सम्मेलन से ममता ऐरन, गीतिका ऐरन एवं बालकृष्ण स्वरूप आराध्य शर्मा ने सभी सखियों के साथ जन्मोत्सव का बधाई केक वितरित किया।
कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल (लल्ला जी), बेटी है तो कल है संस्था की अध्यक्ष डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी द्वारा राधा रानी, अष्ट सखियों एवं कीर्ति मैया का मनोहारी अंगवस्त्रों से विशेष श्रृंगार किया गया। सभी भक्तों ने 51 किलो फूलों से राधा रानी एवं अष्ट सखियों का श्रृंगार किया। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ।