मेरे सपनों का भारत विषय पर सांदीपनि कन्या विद्यालय में लगी सेवा चित्र प्रदर्शनी

ग्वालियर । “सेवा-संकल्प अभियान” के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं जारी हैं। इसी क्रम में शासकीय सांदीपनि कन्या विद्यालय में “मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र प्रदर्शनी” लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना को रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर पालक-शिक्षक संघ की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में पालकों को “सेवा-संकल्प अभियान” के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यालय में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। भाषण प्रतियोगिता में काव्या सिंह ने प्रथम, छवि जैन ने द्वितीय तथा निशा राठौर एवं गुडड़ी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आयुषी सेन ने प्रथम, कृतिका माहौर ने द्वितीय तथा दिशा राजोरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनोरमा नायक ने कहा कि “सेवा-संकल्प अभियान” सेवा, सुशासन एवं समृद्ध भारत की नई संकल्पना है, जो नए सपनों और नए भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। 
 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->