ग्वालियर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक स्व. भाऊसाहब पोतनीस की अनुज वधु एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मंगेश पोतनीस की मां श्रीमती कुंदा अरविंद पोतनीस 88 का निधन गत दिवस हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थी। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास जीवाजीगंज से रवाना होकर महाराष्ट्रीयन मुक्तिधाम लक्ष्मीगंज में पहुंची। उनके पुत्र मंगेश पोतनीस ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, अजित बरैया, बसंत कुंटे, नरेंद्र कुंटे, मधुकर खंडालकर, हेमंत खेडकर, मोहन विटवेकर, रवि राखे, डॉ सुनील सोमनी सहित वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।