स्वयं की इनकम पर निर्भर हो जीवनसाथी : युवतियों ने रखी शर्त, 650 परिवार जुटे परिचय सम्मेलन में

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन में  युवतियों ने रिश्ते को लेकर साफ संदेश दिया - "जीवनसाथी स्वयं की इनकम पर खड़ा हो, न कि माता-पिता की इनकम पर निर्भर हो।" वहीं युवकों ने कहा कि यदि जीवनसाथी नौकरी करना चाहती है तो करे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी का भी ध्यान रखे।
दिल्ली के अग्रसेन भवन विवेक विहार में आयोजित 141 वें विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में ग्वालियर सहित 650 परिवार एक ही जगह एकत्रित हुए। सम्मेलन का शुभारंभ दिल्ली विधायक संजय गोयल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने किया। सम्मेलन में मंच पर आकर 150 युवकों और 45 युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की।
विधायक संजय गोयल ने कहा कि आज छोटी-छोटी बातों और आपसी मनमुटाव से रिश्ते टूट रहे हैं, दोनों को सहनशक्ति रखकर रिश्ता बचाना होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित होकर समाज की शक्ति को मजबूत करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि रिश्तों को बचाए रखने के लिए बच्चों को घर में पारिवारिक संस्कार मिलना जरूरी है।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश संयोजक जयगोपाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंघल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री शिवकुमार गुप्ता, मंच संचालन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम शाह, राष्ट्रीय महामंत्री बबीता अग्रवाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने किया।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->