उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में चित्रांकन प्रदर्शनी, विजेताओं को किया पुरस्कृत

ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 मुरार में मध्यप्रदेश शासन के श्सेवा संकल्प अभियानश् के तहत  सोमवार को चित्रांकन प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की गैलरी में लगी प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित मनमोहक चित्र प्रस्तुत किए।
प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व डायरी देकर सम्मानित किया। चित्रांकन में 11वीं की किरण सागर प्रथम, 9वीं के प्रतीक निवेश द्वितीय और 12वीं के मनजीत सिंह कनेरिया तृतीय रहे। वहीं भाषण में बिंदा कुशवाह (11वीं) प्रथम, बालकिशन कुशवाह (9वीं) द्वितीय और पलक जैन (12वीं) तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की कला में केवल रंग नहीं, बल्कि विकसित व सशक्त भारत का स्वप्न दिखाई देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रेखा मुले, अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. उमेश कुमार पाठक, एनसीसी अधिकारी एफओ धर्मपाल सिंह बघेल, एसओ मुकेश कुमार जाटव, एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दीप्ती गौड़, श्रीमती निशु जैन, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती वर्षा देव, नीरज विलहटिया, पीपी सोलंकी, ओपी गोयल, ऋचा अग्रवाल, कपिल कांत शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, दिलीप सिंह, विकास दुबे, पल्लव सक्सेना, दीपाली कुलश्रेष्ठ सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->