प्रभारी मंत्री सिलावट ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा की

ग्वालियर जल संसाधन एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को व्हीआईपी सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सिंचाई व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बांधों में उपलब्ध जल की स्थिति की जानकारी ली तथा खरीफ और रबी फसलों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ मौसम में लगभग 48 हजार हेक्टेयर और रबी मौसम में लगभग 1 लाख 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। प्रभारी मंत्री सिलावट ने किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल संसाधनों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले के सभी प्रमुख बांधों में जल की स्थिति की सतत निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार सिंचाई व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी पहले से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री सिलावट ने किसानों को शासन द्वारा सिंचाई जल की वसूली में दी जा रही ब्याज की छूट की जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्याज में दी जा रही छूट का ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें। बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री आर.के. भलावी एवं अग्निवेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->