केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे पूर्व मंत्री यादव के निवास पर, स्वास्थ्य की जानकारी ली
ग्वालियर। पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के कंपू स्थित निवास पर सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिंधिया काफी देर श्री यादव के निवास पर रूके और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।