sandhyadesh

आमजन को ई-एफआईआर के प्रति जागरूक करें थाना प्रभारीः एसएसपी धर्मवीर

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों की 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे निगरानी फाइल को अपडेट संबंधी अभियान तथा लंबित महिला संबंधी एवं एससी एसटी के अपराधों, जप्ती माल के निराकरण, रिकॉर्ड का बेहतर संधारण, थानों में साफ सफाई सहित थानों को आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिये कार्य करने के संबंध में बैठक ली। 
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने समीक्षा करते हुये निगरानी फाइलों को चेक किया जाकर उन्हें 30 मार्च तक अपडेट करने के लिये कहा और आदतन अपराधियों की नवीन निगरानी फाइल खोलने के निर्देश दिये। थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निगरानी फाइलों में अपनी टीप आवश्यक रूप से अंकित करने के निर्देश दिये और कहा कि जो निगरानी बदमाश विगत 5 साल से शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें निगरानी से माफी में लाने की कार्यवाही की जाए तथा ऐसे निगरानी बदमाश जो अन्य जिलों में जाकर बस गये हैं उनकी निगरानी फाइलों को संबंधित जिलों में स्थानांतरित की जाएं। बैठक में उन्होंने लंबित मर्ग का शीघ्र निकाल करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होने कहा कि दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए समयसीमा में ऐसे मामलों में चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और एससी एसटी के लंबित मामलों का भी गंभीरता से निराकरण करने के प्रयास किये जाएं।
बैठक में एसएसपी श्री सिंह ने थाना प्रभारियों से कहा कि ई-एफआईआर के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाकर ई-एफआईआर की जाएं और विगत कई सालों से गुमशुदाओं की पतारसी के लिये अभियान चलाकर पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। जिले के थानों में बेहतर बैठक व्यवस्था तथा कार्यस्थल पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये और थाने में आने वाले आगंतुकों के लिये बैठक व्यवस्था की जाये। बैठक में उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित गया कि वह थानों में रखे हुए जप्त माल के निराकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ करें तथा थानों में रखे हुए पुराने अनावश्यक रिकॉर्ड को नियमानुसार नष्ट करायें तथा आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए थाना प्रभारी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में एएसपी कृष्ण लालचंदानी,  श्रीमती सुमन गुर्जर, गजेन्द्र वर्धमान, निरंजन शर्मा उपस्थित थे। 

posted by Admin
426

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->