ज़ी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए प्यार, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के 500 एपिसोड्स
इंदौर,, 2026: ज़ी टीवी का शो ‘तुम से तुम तक’ प्यार, रिश्तों और परिवार के बीच होने वाली खट्टी-मीठी बातों को एक नए अंदाज़ में दिखाकर दर्शकों का दिल जीत रहा है। अब इस शो ने 500 एपिसोड्स पूरे कर एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। शरद केलकर आर्यवर्धन और निहारिका चौकसे अनु की भूमिका में नजर आ रहे हैं। शो की कहानी 20 साल की एक युवती और 45 साल के एक बिजनेसमैन के सफर को दिखाती है। दोनों की एक अचानक हुई मुलाकात धीरे-धीरे ऐसे रिश्ते में बदल जाती है, जो प्यार और साथ को लेकर बनी पुरानी सोच को चुनौती देता है। उनकी कहानी के माध्यम से शो ने रिश्तों की उलझनों और समाज की बदलती सोच को भी खूबसूरती से सामने रखा है।
शो के अब तक के सफर में कहानी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। परिवार में बदलते हालात, दो पीढ़ियों के बीच सोच का फर्क और कहानी में आने वाले नए मोड़ों ने इसे लगातार दिलचस्प बनाए रखा है। अनु और आर्यवर्धन आज भी कहानी के केंद्र में हैं। उनके रिश्ते को परिवार की नाराजगी, गलतफहमियों और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन तमाम चुनौतियों के बाद आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। प्यार और रिश्तों को नए नजरिए से दिखाने वाले इस पारिवारिक ड्रामे ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
शो के 500 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न कलाकारों और पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा। इस मौके पर सेट पर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की और इस खास पल को यादगार बनाया। शो में अनु का किरदार निभा रहीं निहारिका चौकसे ने कहा, “500 एपिसोड्स पूरे करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। अनु का सफर मेरे लिए बहुत यादगार रहा है और समय के साथ यह किरदार मेरी ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा बन गया है। अनु के किरदार में आए बदलाव, उसके जज़्बात और सामने आने वाली चुनौतियों का वो जिस तरह सामना करती है, उसे पर्दे पर निभाना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। इस सफर को इतना यादगार बनाने के लिए मैं पूरी कास्ट और क्रू की आभारी हूँ। साथ ही, हमारे दर्शकों का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अनु और आर्यवर्धन को इतना प्यार दिया। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही कई एपिसोड्स और खास मुकाम देखने को मिलेंगे।”
500 एपिसोड्स पूरे होने के बाद भी ‘तुम से तुम तक’ में अनु और आर्यवर्धन की कहानी में नए मोड़ और कई दिलचस्प उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा, रोमांस और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
आगे की कहानी में क्या नया होने वाला है, यह जानने के लिए ‘तुम से तुम तक’ हर रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर देखना न भूलें।