ग्वालियर। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर ग्वालियर में अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन देशभक्ति, वीरता और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व सभापति राकेश माहौरिया, पूर्व जिला महामंत्री महेश उमरैया, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जंडेल सिंह गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।