प्रसूति गृह पर पल्स पोलियो की दवा मुन्नालाल, विनय व सिविल सर्जन ने पिलाई
ग्वालियर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को मुरार प्रसूति गृह पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, मानव अधिकार आयोग मप्र के मित्र सदस्य विनय अग्रवाल व सिविल सर्जन डा. सीमा जैसवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान शत प्रतिशत सफल रहे, इसके लिये सभी को प्रयास करने होंगे। सिविल सर्जन डा. सीमा जैसवाल ने कहा कि आज केन्द्रों पर दवा पिलाने का अभियान जारी रहेगा और कल से जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह गये है उन्हें घर घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। इसके लिये दल तय कर दिये गये है। वहीं मानव अधिकार आयोग मित्र सदस्य विनय अग्रवाल ने भी पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये सभी से प्रचार प्रसार पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा एक भी बच्चा दवा पीने से न छूटे इसका ध्यान रखना होगा। इस मौके पर चिकित्सक, चिकित्सा स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित थे।