अभा जाट महासभा का दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 14 को ग्वालियर में
ग्वालियर। अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विशाल दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 14 नवंबर (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से स्वास्तिक बैंकेट, साक्षी हाइट्स के सामने सचिन तेंदुलकर मार्ग, हुरावली, ग्वालियर में आयोजित होगा।
उक्त जानकारी गुरूवार को कार्यक्रम के संयोजक, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाराणा कीर्ति सिंह जाट छात्रावास (ग्वालियर-चंबल संभाग) के अध्यक्ष प्राण सिंह मोनू राणा ने बताया कि यह आयोजन पूज्य संत श्री श्री 1008 गणेशदास जी महाराज (दूध खो धाम) की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट (पचोर), महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या गोदारा, युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी रणधीर सिंह रुहेल सहित सभी जिलो के जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के साथ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
मोनू राणा ने बताया कि बैठक में समाज में एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में समाज को मिलने वाला आरक्षण पर विशेष रूप से चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया जायेगा। उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश से समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भजनों से होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपावली मिलन समारोह शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से अधिक समाज के के महिला ,पुरूष एवं बच्चे मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में रणधीर सिंह , जिलाध्यक्ष मनोज सिंह , भिंड जिलाध्यक्ष नवल सिंह मीडिया प्रभारी आदित्य राणा, मोनू राणा युवा उपाध्यक्ष आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।