आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में पांच दिवसीय ‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला‘ का हुआ आयोजन


- उचित योजना, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मअनुशासन के माध्यम से तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता हैः प्रोफेसर अक्षय तिवारी

- मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण मानेंः विशेषज्ञ

- इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से परिचित करना हैः डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनि अनिल

- पोस्टर मेकिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश

- स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सत्र का भी हुआ आयोजन

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज द्वारा होलिस्टिक वेलनेस क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और आईटीएम हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से पांच दिवसीय ‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की थीमः ‘लिब्ड एक्सपीरियंश इन मेंटल हेल्थ लिसिन, लर्न एंड ट्रांसफाॅर्म‘ (मानसिक स्वास्थ्य के जीवंत अनुभवः सुनें, सीखें और बदलाव लाएं) का मुख्य विषय ‘माइंड पाॅवरः थिंक शार्प, मैनेज स्ट्रैसेज, स्टेल वैल‘ (मानशिक शक्तिः तीक्ष्ण सोचें, तनाव प्रबंधित करें ओर स्वस्थ रहें) रहा। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डाॅ. रंजीत कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रमुख, क्लिनिकल साइकोलाॅजी, मेंटल हाॅस्पिटल ग्वालियर), डाॅ. पीयूष गुप्ता (एमबीबीएस, एमडी, न्यूरोसाइकियाट्री, कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट, बीआईएमआर हाॅस्पिटल ग्वालियर) शामिल है। वहीं अतिथि वक्ता के रूप में प्रोफेसर अक्षय तिवारी (बीआईएमआर, नर्सिंग काॅलेज) शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आॅफ नर्सिंग साइंसेज की डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल, आईटीएम हाॅस्पिटल के क्लिनिकल कोआॅर्डिनेटर डाॅ. राकेश ढाका, असिस्टेंट हेड आॅफ डिपार्टमेंट डाॅ. अंबाली पंचोली सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 
उचित योजना, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मअनुशासन के माध्यम से तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता हैः प्रोफेसर अक्षय तिवारी
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला में अतिथि वक्ता प्रोफेसर अक्षय तिवारी ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी तनाव की पहचान, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं परीक्षा के दबाव से निपटने की व्यावहारिक रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और परीक्षा के समय धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्होंने कहा कि उचित योजना, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मअनुशासन के माध्यम से परीक्षा के तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण मानेंः विशेषज्ञ
‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला के दौरान संस्थान के डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित विशेष व्याख्यान में विशेषज्ञ डाॅ. रंजीत कुमार और मनोचिकित्सक डाॅ. पीयूष गुप्ता ने  मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण मानने और इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से परिचित करना हैः डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल
कार्यशाला के दौरान स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज की डीन प्रोफेसर डाॅ. मिनी अनिल ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से परिचित कराना एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित कराना रहा। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, छात्र कल्याण एवं सामुदायकि स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। 
पोस्टर मेकिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज द्वारा ‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला के तहत पांच दिन तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विषयों पर रचनात्कक पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही पोस्टरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग ते हुए मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। पोस्टर निर्माण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सत्र का भी हुआ आयोजन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ नर्सिंग साइंसेज द्वारा पांच दिवसीय ‘तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल तथा देखभालकर्ताओं पर पड़ने वाले मानसिक एवं शारीरिक दबाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। छात्र-छात्राओं ने देखभालकर्ताओं की चुनौतियों, उनकी जिम्मेदारियों और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को समझाया। सत्र में आईटीएम ग्वालियर के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता की और स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि का उद्देश्य देखभालकर्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों में उचित परामर्श एवं सहयोग के महत्व को रेखांकित करना था। 
पाँच दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, तनाव प्रबंधन की उपयोगी तकनीकें सीखने, देखभालकर्ताओं की चुनौतियों को समझने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों ने छात्र-छात्राओं के ज्ञान, रचनात्मकता और व्यावहारिक समझ को समृद्ध किया।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->