1100 भक्त पदयात्रा करेंगे , पंजीयन शरद पूर्णिमा से, चामुंडा मंदिर कोटेश्वर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की ग्वालियर । असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी दशहरा मिलन समारोह आज अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर के पदाधिकारी ने चामुंडा धाम कोटेश्वर पर हिंदू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि आसन्न से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि गीता जयंती पर ग्वालियर से मथुरा तक हिंदू महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा का शुभारंभ २० दिसंबर को चामुंडा मंदिर कोटेश्वर से प्रारंभ होकर 1100 भक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए फूल बाग प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर साधु संतों का आशीर्वाद लेकर श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा मुरैना, आगरा, धौलपुर, आगरा ,मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जाएगी। हिंदू महासभा के नेताओं ने न्यायालय में भी भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म भूमि की मुक्ति के लिए प्रकरण पंजीयन किया हुआ है। पदयात्रा में भाग लेने वालों के लिए पंजीयन शरद पूर्णिमा से चामुंडा धाम कोटेश्वर एवं हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में किए जाएंगे। भगवान श्री राम और गिरिराज जी के समक्ष भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा का संकल्प दिलाया गया। चामुंडा धाम पर नवरात्रि महोत्सव के समापन के अवसर पर हजारों भक्तों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। संचालन मुकेश राठौर ज्ञान सिंह यादव ने किया।इस अवसर पर रामकिशन राठौर, सुरेंद्र राठौर,वीरेंद्र राठौड़ देवेंद्र कुमार लाली राठौर, दीनानाथ कुशवाहा,बंटी राठौर रवि झा बृजमोहन कुशवाहा कल सिकरवार भरोसी धाकड़ अर्जुन राठौर सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur