रामचंद्र सरवटे स्मृति दिवस पर संगोष्ठी संपन्न



*मुख्य निर्वाचन आयुक्तके इस्तीफा को लेकर इंडिया गठबंधन के आव्हान पर 01 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में ग्वालियर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे*
*कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य*

ग्वालियर   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर के संस्थापक सदस्य ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रसिद्ध मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक कॉमरेड रामचंद्र सरवटे के स्मृति दिवस के अवसर पर आज पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट ने की , संचालन नगर कमेटी ग्वालियर के सचिव कॉम अनवर खान ने किया। संगोष्ठी के उपरांत जुलूस बनाकर ग्वालियर हजीरा चौक स्थित रामचंद्र सरवटे जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
कॉम सरवटे स्मृति दिवस पर संगोष्ठी में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट , राज्य परिषद सदस्य कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला परिषद सदस्य कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम बारे लाल पाल,मजदूर सभा के भूपेश पलरिया, लॉयर्स यूनियन के कॉम शैलेश बोहरे एडवोकेट ,कॉम सुरेश कुशवाहा एडवोकेट द्वारा कॉमरेड सरवटे द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए मेहनतकशअवाम, मजदूर, किसानों की समस्याओं के समाधान एवं वामपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए शोषण विहीन सत्ता के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी और उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया । वक्ताओं ने देश में वोट चोरी, प्रजातंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लगे गंभीर आरोपी के खिलाफ उनके इस्तीफा की मांग को लेकर देश में चल रहे आंदोलन मैं भाग लेने और इंडिया गठबंधन द्वारा 01 नवंबर 2026 को नई दिल्ली रामलीला मैदान रैली आमसभा में अधिक से अधिक साथियों के भाग लेने की अपील की। 
संगोष्ठी सभा में जालिम सिंह , आनंद ठाकुर, बिरखा राम , अशोक वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, आदित्य परमार, युवराज, सुरेंद्र सविता, राज्य परिषद सदस्य कॉम अंजली परमार, ज्ञान देवी वर्मा, गुड़िया सिंह आदि बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष साथियों ने भाग लिया ।

posted by Admin
54

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->