मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स पहुंचकर ग्वालियर से एयरलिफ्ट कर लाए गए मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली


- कोटा में हुई मिनी बस दुर्घटना के घायलों से भी की भेंट
ग्वालियर/भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दु:खद दुर्घटना में घायल हुए उपचाररत मरीजों से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल पहुंचकर भेंट की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ग्वालियर से दो मरीजों को एयर एम्बूलेंस के माध्यम से भोपाल ले जाकर एम्स में भर्ती कराया गया है। कोटा में भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस की दुर्घटना में घायल हुए मरीजों से भी मुख्यमंत्री ने एम्स में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ग्वालियर से दो मरीजों को एम्स भोपाल में एयर लिफ्ट किया गया है। इसी तरह कोटा दुर्घटना में घायल हुए बैतूल के 14 मरीजों को उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। 

posted by Admin
59

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->