स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली, नगर निगम ग्वालियर की विशेष पहल

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर घरों से निकलने वाले बडे अनुपयोगी सामान के पुर्नउपयोग को लेकर 21 अक्टूबर से 3 नवम्बर  तक एक विशेष अभियान ‘‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’’ चलाया जाएगा। जिसमें नागरिक अपने नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय पर अपने घर का पुर्नउपयोग होने वाला सामान जमा करा सकते हैं। सभी सामग्री को एकत्रित कर उसकी रिपेयरिंग कर 01 रूपए में जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जाएगा। 
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली चलाया जाएगा। दीपावली के अवसर पर शहर के प्रत्येक घर से अनुपयोगी सामग्री कचरे के रूप में बाहर निकाली जाती है, जिससे शहर की सड़कों पर काफी कचरा होता है। इसको लेकर नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं को रिड्यूस, रीसाइकिल एवं रीयूज के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोग में लाया जा सके। इसके लिए नगर निगम द्वारा विधानसभा वार एक विशेष वाहन चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से घर घर जाकर अनुपयोगी सामान को एकत्रित किया जाएगा साथ ही आम नागरिक अपने घर से निकलने वाली ऐसी सामग्री अपने नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय पर स्वयं जमा करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालयों पर एकत्रित सभ सामग्री को 3 आर सेंटर फूलबाग पर पुर्नउपयोग हेतु तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत दीपावली पश्चात अभियान चलाकर शहर के जरूरतमंद लोगों को 01 रूपयेे में एक वस्तु के आधार पर एक व्यक्ति को पांच वस्तुऐं उपलब्ध कराई जाऐंगी। 
शहर के नागरिक इस पहल में सहभागी बनकर अपने घरों की अनुपयोगी ऐसी वस्तुएं जिन्हें रिड्यूस, री साइकिल अथवा रीयूज किया जा सके, जिसमें कपड़े, किताबें ,पेपर, प्लास्टिक, गद्दे, जूते एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि अपने घर पर निकाल कर तैयार रखें तथा नगर निगम के सामग्री संगहण वाहन को उपलब्ध करायें। जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के घर की आवश्यकता पूर्ण हो सके। 

posted by Admin
84

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->