पावरग्रिड ने विद्युत टावरों से एंगल चोरी रोकने जागरूकता वाहन रवाना किया

ग्वालियर। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अडुपुरा स्थित 765/400/220 केवी ग्वालियर सबस्टेशन से आज वरिष्ठ महाप्रबंधक पंकज खुराना ने विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के टावरों से धातु के एंगल की चोरी रोकने एवं जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्युत सुरक्षा प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन ग्वालियर-चंबल संभाग से होकर गुजरने वाली पावरग्रिड की अति उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों को जागरूक करेगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को विद्युत टावरों से एंगल चोरी करने के गंभीर परिणामों तथा विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। विद्युत टावरों से एंगल चोरी होने के कारण टावरों की मजबूती प्रभावित हो सकती है, जिससे टावर गिरने, गंभीर दुर्घटनाएँ होने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी घटनाओं से जनसुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विद्युत संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा एंगल चोरी की घटनाओं की रोकथाम में जनसहयोग प्राप्त करना है। पावरग्रिड ने आमजन से अपील की है कि विद्युत टावरों से छेड़छाड़ न करें तथा चोरी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->