ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री दिव्यांगजन वयोश्री केंद्र के सहयोग से गजराराजा स्कूल परिसर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को छड़ी, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कानों की मशीन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। सहायक उपकरण पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में सहायक संचालक सुमित रघुवंशी, पार्षद अनिल सांखला, अजय तिवारी, पार्षद संजीव पोतनिस, पार्षद मोहित जाट गजराराजा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उमा सिंघल, मनोज भार्गव एवं समाजसेवी अनूप जोहरी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति स्नेह स्पेशल स्कूल, एहसास एवं रोशनी के दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित सामग्री की सराहना की तथा सामग्री की खरीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस पहल से दिव्यांग बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही समाजसेवी हरिओम गौतम अध्यक्ष रमन शिक्षा समिति, बी.के. प्रहलाद, स्वाति गोयल एलिम्को, आकाश वशिष्ठ, पूनम शाक्य, रवि पम्बानी, गिर्राज सिंह, आकाश खरे, हिमांशु माहॊर, दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।