अधिमान्य पत्रकारों के हेल्थ बीमा कार्ड जारी हुये, गैर अधिमान्य के नवंबर में आयेंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश के पत्रकारों के लिये बहुचर्चित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना 2026-27 के हेल्थ बीमा कार्ड शनिवार को जारी कर दिये गये। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की उदारवादी नीति के कारण इस बार भी पत्रकारों को पुरानी प्रीमियम राशि पर ही स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिली थी, जिससे पत्रकारों को बड़ी राहत मिली थी।
मप्र सरकार की पत्रकारों के लिये पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमे पत्रकार एवं उनके परिवार को इस दायरे में लाया गया है। इस योजना में अधिमान्य व गैर अधिमान्य दोनों श्रेणी के पत्रकारों को दो लाख रूपये से 4 लाख रूपये के स्वास्थ्य कैश लैस इलाज व दुर्घटना में 10 लाख रूपये तक की राहत राशि का प्रावधान है। अधिमान्य श्रेणी के पत्रकारों की बीमा कार्ड अवधि 4 अक्टूबर से शुरू की गई है। वहीं गैर अधिमान्य पत्रकारों की कार्ड अवधि 1 नवंबर से शुरू होगी। इन दोनों श्रेणी में 65 वर्ष से उपर के पत्रकारों व उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बीमा निशुल्क कवर किया गया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व उनकी सरकार की उदारवादी नीति से यह बीमा योजना निरंतर जारी है और इसमें दोनों श्रेणी के पत्रकार व उनके परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।