सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ में गरबा रास की मनमोहक प्रस्तुति हुई
ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ में माता बहनों द्वारा गरबा और रास की मनमोहक प्रस्तुति तथा माता के 9 स्वरूपों के दर्शन एवं महाआरती का भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अतिथि नगर निगम सहायक यंत्री (एसडीओ) श्रीमती ज्योति वोहरा एवं वार्ड नंबर 13 की पार्षद श्रीमती ज्योति दिनेश सिकरवार रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मीना सचान, जूली चैहान, रेखा कुलश्रेष्ठ, प्रियंका चतुर्वेदी, लावण्या प्रभा शर्मा, प्रियंका भारद्वाज, समीक्षा परी उपस्थित रहीं। विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्था प्राचार्य विष्णु श्रीवास्तव एवं प्रबंधक मनोज मिश्रा द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्य दीदी श्रीमती रजनी भगत एवं परिचय रूपाली श्रीवास्तव दीदी द्वारा किया गया। स्वागत राखी श्रीवास्तव और सीमा तोमर दीदी द्वारा कराया गया।