श्रीरामलीला समारोह का संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ शुभारंभ
ग्वालियर। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा श्रीरामलीला का शुभारंभ विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की उपस्थिति में हुआ। लीला मंचन से पूर्व शुक्रवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ पंडित अंकित शर्मा के मुखारबिंद से किया गया। सुंदरकांड के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, महामंत्री विजय गोयल, स्वाताध्यक्ष मंयक गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, रमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।