सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जनजागरूकता अभियान

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध एक विशेष जनजागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत शहर के नागरिकों और व्यापारियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
निगम की आईईसी टीम ने बाजार क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में जाकर दुकानदारों एवं आम जनता से संवाद साधा और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद करने, कचरे का सही तरीके से निपटान करने और पर्यावरण को नुकसान से बचाने की समझाइश दी। इसके साथ ही पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ ग्वालियर के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। लोग अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और स्वच्छता अभियानों में अपना सहयोग दें। आइए मिलकर संकल्प लें कि सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें और स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त ग्वालियर के निर्माण में अपना योगदान दें।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->