मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित, लिए गए अनेक निर्णय
ग्वालियर । मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में मोती महल स्थित नगर निगम संग्रहालय का अपग्रेडेशन एवं रिनोवेशन एवं रिनोवेशन कार्य की पुनरीक्षित लागत एवं समयावधि की स्वीकृति के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रकरण में पुष्टि की गई। इसके साथ ही सुशील कटारे, कार्यपालन यंत्री (सेवानिवृत्त) को जारी आरोप-पत्र की पुष्टि बाबत निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रकरण में पुष्टि की गई। बजट वर्ष 2026-27 के बजट लेखा शीर्ष में राशि पुनर्विनियोजन किये जाने बाबत निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार जानकारी सहित प्रकरण पुनः प्रस्तुत करें। इसके साथ ही नगर पालिक निगम, ग्वालियर में संचालित स्वयं के एवं अनुबंधित वाहनों के लिए ईंधन (डीजल, पेट्रोल एवं सीएनजी) शासकीय संस्थानों 02वी वाहिनी विसबल ग्वालियर, 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर एवं 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर से लिये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार जानकारी सहित प्रकरण पुनः प्रस्तुत करें।
पंचशील नगर, वार्ड नं. 21, ग्वालियर में स्थित पार्क का नाम डॉ. अम्बेडकर पार्क रखे जाने बावत् तथागत गौतम बुद्ध बिहार समिति, पंचशील नगर, थाटीपुर, ग्वालियर का पत्र पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि निगमायुक्त सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर नामकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, शकील मंसूरी, विनोद यादव माठू, प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती लक्ष्मी गुर्जर, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त सुनील चौहान, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।