निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक का निरीक्षण किया, गंदगी देख हुये नाराज

ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आरोग्यधाम हॉस्पिटल के पास गंदगी मिली, इसके साथ ही मालेगांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। नालियों में गोबर बहता मिला, वहीं मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होकर बह रही थी। स्वच्छता में लापरवाही को देखकर निगम आयुक्त ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई और गंदगी को खत्म करने के निर्देश दिए। 
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शारदा विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर सम्पत्तिकर और जलकर वसूली की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पत्तिकर और जलकर वसूली को बढाएं। इसके बाद जब वह एजी ऑफिस पुल की ओर निकले तो उन्हें सीवर लाइन चोक मिली, जिसके कारण सीवर सडक पर बह रहा था जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीवर लाइन की समस्या को तत्काल हल करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने महलगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जगह-जगह कचरे के ढेर मिले, साथ ही नालियों में भैंस डेयरियों से निकलने वाला गोबर बहता मिला। अधिकारियों ने बताया कि डेयरी संचालकों द्वारा गोबर बहाया जाता है, जिसके कारण बार-बार सीवर लाइनें चोक हुई हैं। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालकों पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। निगम आयुक्त ने भैंस डेयरियों को सील करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही निगम आयुक्त को जगह-जगह कचरे के ढेर मिले, साथ ही खाली भूखण्ड में कचरा ठीया मिला, इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि हर हाल में गंदगी साफ रहनी चाहिए, उन्होंने वहां पर आमजनों से बात की और उन्हें कचरा डोर टू डोर टिपर वाहन में डालने के निर्देश दिए। 
जब निगम आयुक्त आरोग्यधाम हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो उन्हें वहां भी कचरे का ढेर लगा मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि आगे से पूरे क्षेत्र में सफाई मिलनी चाहिए नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कर्मचारी आवास कॉलोनी में पार्क की देखभाल करने वाले चैकीदार की शिकायत क्षेत्रवासियों ने की। नगर निगम आयुक्त ने चौकीदार को बदलने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाए पाने पर निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद गिर्राज कंषाना, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उपयंत्री अभय प्रताप सिंह तोमर, सुशील साहू, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->