नशामुक्ति का संदेश लेकर आगे आए विद्यार्थी, मेडल और पुस्तकों से बढ़ाया उत्साह मद्य निषेध सप्ताह का समापन- संजय भार्गव


सोनागिर स्टेशन और मुरैरा के विद्यालयों में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, बेटियों ने पुरस्कारों में बनाई खास पहचान
दतिया। नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित मद्य निषेध सप्ताह का समापन 8 अक्टूबर को किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में ट्रू विजन वेलफेयर सोसायटी, समर्पण नशामुक्ति केंद्र तथा नशामुक्ति मित्रों के सहयोग से शासकीय माध्यमिक     विद्यालय सोनागिर स्टेशन एवं शासकीय मिडिल विद्यालय मुरैरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, चित्रकला, नाटक, गीत, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्डन एवं सिल्वर मेडल, प्रमाण-पत्र तथा कॉपी-किताबें वितरित कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में यशपाल, पूर्वी कुशवाहा, समर्थ कुशवाहा, जानवी कुशवाहा, मान्या यादव, कंचन बघेल, युवराज कुशवाहा, करिश्मा बघेल, खुशी कुशवाहा, राधिका कुशवाहा, मांडवी पाल, दिशा कुशवाहा, अजय कुशवाहा, आरोही अहिरवार, पलक अहिरवार, अंशिका कुशवाहा, नैना अहिरवार एवं सेजल अहिरवार सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही संकल्प-पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों और उनके परिजनों को सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता की गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती आशा पटवा, श्रीमती राममूर्ति बघेल, श्रीमती सीमा मिश्रा तथा शिक्षक आशुतोष मिश्रा, भगवती भगत, शिवराज गुर्जर एवं आशा अहिरवार उपस्थित रहे। समर्पण नशामुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव तथा नशामुक्ति मित्र कपिल शर्मा, हर्ष भार्गव, आरव शर्मा एवं विनय साहू सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
-

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->