बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के 34वें माँ दुर्गा पूजा की तैयारियाँ अंतिम चरण में

ग्वालियर। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन (रजि.) ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 34वीं माँ दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर तक मानस भवन में किया जा रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल इस महोत्सव को लेकर संस्था द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के. डी. विश्वास ने बताया कि माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण कोलकाता से आए अनुभवी मूर्तिकार सपन पाल द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिमा को अंतिम रूप देने के साथ ही रंग-रोगन एवं अन्य सजावट का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माँ दुर्गा की आराधना, पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुसज्जित यह महोत्सव बंगाली समाज की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन, ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में शहरवासियों की सहभागिता विशेष आकर्षण रहती है। संस्था द्वारा महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। माँ दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही श्रद्धालुओं में पूजा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->