अचलेश्वर न्यास चुनावः वरिष्ठ समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल को मिल रहा निरंतर समर्थन, सेवा और पारदर्शी प्रबंधन का संकल्प

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव 2026 में न्यासी पद के प्रत्याशी रामबाबू अग्रवाल को मतदाताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं निर्विवाद चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले श्री अग्रवाल शहर के विभिन्न न्यासों, सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि रामबाबू अग्रवाल पिछले 15 वर्षों से कसेरा ओली स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर में मानसेवी सचिव के रूप में समर्पित सेवाएँ दे रहे हैं। मंदिर की व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन एवं धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसके साथ ही, पंचवटी, वस्त्र नगर स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंदिर की स्थापना के प्रथम दिन से ही वे सचिव के रूप में मंदिर की लगभग सभी व्यवस्थाओं का दायित्व संभालते आ रहे हैं। मंदिर निर्माण और संचालन का यह अनुभव उनके सेवा संकल्प को मजबूत आधार देता है। अचलेश्वर महादेव मंदिर के लिए श्री अग्रवाल का विजन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुव्यवस्थित संचालन और आर्थिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देना है। उनके प्रस्तावित सेवा संकल्प के प्रमुख बिंदु हैं:-
यातायात एवं पार्किंग में सुधार: मंदिर के आसपास ट्रैफिक जाम कम करने के लिए प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थित पार्किंग, सुगम आवागमन तथा विशेष अवसरों पर स्वयंसेवकों की व्यवस्था करना ।
जिम्मेदार व्यवस्था प्रमुखः दैनिक व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एक जिम्मेदार प्रमुख नामित करना। साफ- सफाई, पेयजल, दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियाँ स्पष्ट करना तथा उनकी नियमित समीक्षा करना । हर भक्त तक आय-व्यय की जानकारीरू मंदिर में प्राप्त दान, अन्य आय एवं खर्च का नियमित विवरण सूचना-पट्ट और आधिकारिक ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध कराना । वार्षिक ऑडिट का सार सार्वजनिक करना, ताकि प्रत्येक भक्त को मंदिर के धन के उपयोग की जानकारी मिल सके।
अनियमितताओं की रोकथाम: पूर्व की व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतों एवं चिंताओं से सीख लेते हुए दान की रसीद, भुगतान के अभिलेख, खरीद की स्पष्ट प्रक्रिया और नियमित जाँच की व्यवस्था बनाना ।
आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज एवं ऑनलाइन संवादः आरती के समय, धार्मिक आयोजनों, महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं सेवा कार्यों की जानकारी साझा करना। श्रद्धालुओं के सुझाव और शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही की व्यवस्था बनाना।
सुविधाजनक एवं सुरक्षित दर्शन: बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कतार एवं भीड़ प्रबंधन को बेहतर करना ।
श्री अग्रवाल का संकल्प है कि इन प्राथमिकताओं को न्यास की सहमति एवं संबंधित विभागों के सहयोग से आगे बढ़ाया जाए। वर्षों का मंदिर सेवा अनुभव और मतदाताओं से मिल रहा निरंतर समर्थन उनकी उम्मीदवारी को मजबूती प्रदान कर रहा है| मतदाताओं से विनम्र अपील है कि न्यासी पद हेतु श्री रामबाबू अग्रवाल को अपना बहुमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
आस्था का सम्मान - सेवा का संकल्प - पारदर्शी व्यवस्था
हर हर महादेव!

posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->