- अग्रवाल नवयुवक संघ का आव्हान घर घर लहराएं केसरिया ध्वज
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा 11 अक्टूबर को सुबह प्रभात फेरी और शाम को विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। इसके साथ ही अग्रबंधुओं से अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराएं जाने की अपील की है। यह बात अग्रवाल नवयुवक संघ के स्वागत अध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, कार्यक्रम संयोजक मनोज गोयल एवं मुकेश कुमार सांघी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 3.30 बजे महाआरती और शाम चार बजे भव्य चल समारोह विभिन्न मार्गों से निकाला जाएगा। चल समारोह अग्रसेन पार्क दौलतगंज से शुरू होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राममंदिर,पुराना हाईकोर्ट, इंद्रगंज चौराहा,दालबाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार होते हुए अग्रसेन पार्क पर समाप्त होगा। चल समारोह में कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं भगवान अग्रसेन जी का रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें शहर के मशहूर बैंड,ढोल नगाड़ा पार्टी और झांकियां भी रहेंगी। चल समारोह में चलने वाले सभी महिला और पुरुष पगड़ी लगाए होंगे। इसके साथ ही 100 महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। जयंती के अगले दिन 12 एवं 13 अक्टूबर को अग्रसेन पार्क पर महिला और बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के प्रत्येक अग्र बंधुओं से आग्रह किया है कि वह घर घर भगवा ध्वज फहराएं और रोशनी करें। अजय गोयल, सुनील गर्ग बबलू, मनोज सरावगी, मनोज गोयल, मुकेश सांघी, पवन गर्ग आदि ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्यता बेहद आकर्षक रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को सायं 4.30 बजे से अग्रसेन पार्क पर ड्राइंग, एक मिनट और नृत्य प्रतियोगिता और 13 अक्टूबर को वेस्ट मटेरियल से वेस्ट सामान बनाओ,फेशन शो एवं हाउजी प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी मुख्य संयोजिका संध्या गर्ग,दीप्ति सरावगी, सरिता गर्ग, सुनीता गोयल, पुष्पा गोयल,ललिता बंसल रहेंगी।