मूल पदस्थापना पर काम न करने वाले आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों की छुटटी होगी

ग्वालियर। स्वास्थ्य सेवा के आउटसोर्स कर्मचारियों को अब मूल पदस्थापना पर उपस्थित होने, उपस्थिति पंजी एवं सार्थक पंजी पर उपस्थिति दर्ज कराना होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर के आदेश के बाद विभिन्न प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र व जिला अस्पताल मुरार के उन लापरवाह आउटसोर्स कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जो अपने मूल पदस्थापना पर काम न करके जिला चिकित्सालय मुरार में नेतागिरी कर रहे हैं।
इस आदेश के बाद अब जो आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मूल पदस्थापना पर काम नहीं करके फर्जी उपस्थिति दर्ज कर रहे है, अब उनके वेतन पर भी संकट के बादल छा रहे हैं। अब ऐसे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी को कतई वेतन नहीं मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन ने इसकी जानकारी जिला कलेक्टर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी भेज दी है। शिकायत में कहा गया है कि यह आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी अपने मूल पदस्थापना पर उपस्थित न होकर जिला चिकित्सालय मुरार में इधर उधर घूमते रहते हैं और शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाते है, जिसकी शिकायतें आये दिन आती है और इससे मरीजों व उनके परिजनों को भी यह लोग परेशान करते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पत्र क्रमांक एन.एच.एम./2026/5570 के बाद मूल पदस्थापना से अन्य मनमर्जी स्थानों पर जाकर नेतागिरी कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी अब परेशान है, ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट कलेक्टर को भी भेज दी गई है। 

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->