जीवाजी क्लब को राजनैतिक अडडा बनाने पर दुष्यंत साहनी को आपत्ति, पत्र लिखा

ग्वालियर। जीवाजी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा क्लब को राजनैतिक गतिविधियों व अन्य अवांछनीय गतिविधियों का अडडा बनाने को लेकर क्लब के वरिष्ठतम व आजीवन सदस्य दुष्यंत साहनी ने भी कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ को पत्र लिखकर सिलसिलेवार प्रश्न उठाये है। उन्होंने वर्तमान क्लब चेयरमैन राजाबाबू सिंह के चयन पर भी सवाल उठाये है। उन्होंने पत्र में कहा है कि वह ग्वालियर जिले से बाहर पदस्थ है तो उनका चयन किस प्रक्रिया के तहत आपने किया है। उनके चयन में क्या चयन की प्रक्रिया में भाग लेने अथवा उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया गया। 
दुष्यंत साहनी ने विभिन्न मुददे उठाते हुये 15 अगस्त को लंच के दिन खाना लूटे जाने, अधिक भीड़ बुलाने व कम खाना बनाने के भी मुददे उठाये हैं। साहनी ने कहा है कि क्लब एक पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति की व्यक्तिगत संपति नहीं है। जिससे पदाधिकारी अपने निजी हित साध रहे हैं। साहनी ने कहा है कि किसी भी सार्वजनिक विवाद, राजनैतिक संबद्धता, प्रशासनिक विफलता अथवा कुप्रबंधन से यदि क्लब की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है तो उसका प्रभाव क्लब से जुड़े प्रत्येक सदस्य की प्रतिष्ठा पर पड़ता है। साहनी ने चिंता जताई है कि ऐसा चलता रहा तो क्लब की पहचान किसी विशेष राजनैतिक दल अथवा राजनैतिक समूह से जुड़े स्थान के रूप में बनने लगेगी। साहनी ने क्लब पर हुये खर्चें की भी जानकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ से मांगी है। 

posted by Admin
232

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->