स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन अधिनियम के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
ग्वालियर । स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और पटवारियों की बैठक हुई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षानगर के सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।