आरवीएसकेवीवी में फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण शुरू

ग्वालियर। कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन के साथ युवाओं और नए उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में पहल शुरू की गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीएआईई) द्वारा स्थापित सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन (सीपीएल) में साप्ताहिक फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सीएआईई नाबार्ड एवं आरवीएसकेवीवी की संयुक्त पहल के रूप में कार्यरत सेक्शन-8 कंपनी है। सीपीएल में नमकीन, पोहा, टोमैटो प्यूरी/केचप, कोल्ड प्रेस ऑयल तथा क्रायोजेनिक स्पाइस प्रोसेसिंग जैसी आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न इकाइयों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रदर्शन और उत्पादन ट्रायल कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के इच्छुक प्रतिभागियों के साथ युवा, एफपीओ और स्टार्टअप्स भी प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। वर्तमान बैच में 20 से अधिक प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सीएआईई का उद्देश्य युवाओं और कृषि आधारित उद्यमियों को उत्पादन, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़कर कृषि उत्पादों से बेहतर आय तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। सीपीएल का औपचारिक उद्घाटन 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के राज्यपाल की उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस अवसर पर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स, एफपीओ और उद्यमियों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->