ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ग्वालियर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस अवधि में महोत्सव की शुरूआत 11 अक्टूबर को ध्वजा पूजन व प्रभात फेरी से होगी। प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे घासमंडी चौराहे से प्रारंभ होकर किलागेट, हजीरा, तानसेन नगर, रमटापुरा, लोहामंडी से अग्रसेन भवन हलवाट खाना पहुंचेगी।
अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष पूर्व पार्षद विकास जैन, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम अग्रवाल व भवन प्रबंधक विकास सिंघल ने बताया कि महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 11 अक्टूबर को ही महिला कीर्तन, गेरू से माढ़ने बनाना श्री अग्रसेन भवन पर ही आयोजित होंगे। वहीं 12 अक्टूबर को बैडमिंटन प्रतियोगिता मिलन गार्डन पर, वंदनवार बनाना, एक मिनिट गेम, अग्रसेन महाराज सजाओ, मिस एंड मिसेज सेफ हाउजी अग्रसेन भवन पर आयोजित होंगे। वहीं 13 अक्टूबर को महिला क्रिकेट इन साड़ी मिलन गार्डन पर प्रातः 11 बजे से होगा। सायंकाल 5 बजे से महाराजा अग्रसेन जयंती चल समारोह कोटेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगा। चल समारोह किलागेट, हजीरा होकर फिर वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगा। जहां आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 14 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती समापन समारोह एवं सहभोज कार्यक्रम मिलन गार्डन, फैशन शो, डिफरेंट साड़ी रैपिंग, डांस प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित होंगे। इसी के साथ 15 अक्टूबर को मायाचंद की धर्मशाला फोर्ट रोड पर प्रातः 9 से 2 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
अग्रवाल नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, विष्णु गर्ग, किशन कुमार अग्रवाल, कमल बंसल, अजय अग्रवाल, दिलीप मित्तल, सुरेन्द्र बंसल, बलराम गोयल, धर्मेन्द्र जैन, सहमंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष सिंघल, लोकेश सिंघल, उमंग गुप्ता, रोबिन जैन, संजीव जैन, नमन गोयल, संयोजक प्रेमचंद अग्रवाल प्रेमी, सहसंयोजक उमेशचंद्र गुप्ता ने सभी अग्रवाल समाज के लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रमों में उपस्थिति का आव्हान किया हैं।