विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शर्मा के देवलोकन उपरांत निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया
ग्वालियर 7 अक्टूबर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आज मुरैना एवं ग्वालियर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व अध्यक्षश्री जगदीश शर्मा के निधन उपरांत आज बसंत विहार, ग्वालियर स्थित उनके निवास पर पहुँचकर सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं निवास पर मौजूद शोकाकुल परिजनों बड़े भाई श्री रमेश शर्मा (ऐडवोकेट) एवं वरिष्ठ समाज सेवी छोटे भाई श्री संतोष शर्मा एवं पुत्र से भेंट कर शोक संवेदनाए व्यक्त की
तोमर ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे l